गाड़ी के टायरों में भी उसने आग लगा दी। आग लगाने की वजह भाई द्वारा लाेडिंग वाहन देने से इंकार करना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- घटना तो हुई है, लेक…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 09:26:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 09:30:10 PM (IST)

भाई से लोडिंग मांग रहा था युवक, न देने पर पहले गाड़ी पर पेट्रोल डाला, फिर खुद के सिर पर पेट्रोल डाल आग लगाई
ग्‍वालियर में क्राइम का मामला।

HighLights

  1. हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने पवन से लोडिंग वाहन मांगा।
  2. जब पवन ने इंकार किया तो उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकाली।
  3. पेट्रोल लोडिंग वाहन के टायरों पर उढ़ेलकर आग लगा दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के बारादरी चौराहे पर एक सिरफिरे युवक ने पहले अपने भाई के लोडिंग वाहन फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गनीमत रही- आग पूरे शरीर में फैल पाती इससे पहले उसने खुद आग बुझाना शुरू कर दी। पास में खड़े उसके भाई व अन्य लोगों ने आग बुझाई।

गाड़ी के टायरों में भी उसने आग लगा दी। आग लगाने की वजह भाई द्वारा लाेडिंग वाहन देने से इंकार करना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- घटना तो हुई है, लेकिन इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा थाने पर शिकायत नहीं की गई है।

मुरार का रहने वाला रणजीत दादौरिया शराब का नशा करने का आदी है। उसका अपने भाई पवन दादौरिया व दूसरे भाई से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पवन की बारादरी पर बांस-बल्ली की दुकान है। उसके पास लोडिंग वाहन भी है। रणजीत अपने भाई की दुकान पर दोपहर में पहुंच गया।

यहां उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने पवन से लोडिंग वाहन मांगा। जब पवन ने इंकार किया तो उसने पेट्रोल से भरी बोतल निकाली। पेट्रोल लोडिंग वाहन के टायरों पर उढ़ेलकर आग लगा दी। उसे भाई ने बुझाया तो खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली।

जब आग बढ़ने लगी तो खुद आग बुझाई। उसका भाई व अन्य लोग भी बचाने आ गए। उसके बाल जल गए। पास ही में खड़े राहगीर ने यह घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली है।

लोडिंग वाहन मांगने को लेकर एक युवक ने अपने भाई की दुकान के सामने ही खुद को आग लगा ली। खुद बुझा भी ली। इस संबंध में थाने में किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है।

अतुल कुमार सोनी, सीएसपी, मुरार सर्किल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *