आरोपी गुल्ली भदौरिया बैंक के पास ही चाय का ठेला लगाता है। उस पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 11:11:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 11:11:37 AM (IST)

पीएनबी बैंक में सेंध: बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन तोड़कर अंदर घुसा चोर, डेढ़ घंटे तक खंगालता रहा बैंक
बड़ोडापुर स्थित पीएनबी बैंक और सीसीटीवी में कैद आरोपी गुल्लू भदोरिया। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. चायवाला निकला बैंक चोर
  2. स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने में रहा नाकाम
  3. बैंकों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए बड़े सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पंजाब नेशनल बैंक की बहोड़ापुर स्थित शाखा में शातिर चोर ने सेंध लगा दी। वह बैंक के पिछले हिस्से में बने बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन को बाहर की तरफ से तोड़कर यहां से अंदर दाखिल हो गया। चोर बाथरूम से बैंक के अंदर कैश काउंटर तक पहुंच गया। यहां उसने कई बार ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा और इसके बाद भाग गया।

वारदात में चोरी तो कुछ नहीं हो पाई, लेकिन बैंक की सुरक्षा की पोल खुल गई। पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें चोर नजर आया और उसकी पहचान हो गई और पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया है।

बैंक के पास ही चाय का ठेला लगाता है आरोपी गुल्ली

आरोपी गुल्ली भदौरिया बैंक के पास ही चाय का ठेला लगाता है। उस पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। कुछ समय पहले उसने चाय का ठेला लगाना शुरू कर दिया था लेकिन रात को शराब और गांजा का नशा करने के बाद बैंक के अंदर घुस गया।

चोर पिछले हिस्से घुसा और डेढ़ घंटे अंदर रहा

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। 10 जून की रात करीब आठ बजे बैंक बंद हो गई। बैंक के पिछले हिस्से से चोर घुसा और करीब डेढ़ घंटे तक अंदर रहा। इस दौरान बाथरूम से प्रवेश करने के बाद उसने कैश काउंटर, स्ट्रांग रूम के दरवाजे के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें असफल रहा, इसके बाद यहां से चला गया।

गुल्ली भदौरिया निकला चोर

अगले दिन जब शाखा प्रबंधक प्रशांत पाठक और असिस्टेंट मैनेजर अरविंद सिंह पहुंचे तब अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे बाथरूम का एग्जास्ट फैन टूटा हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें चोर नजर आया। उसकी पहचान रात को गुल्ली भदौरिया के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सुरक्षा कठघरे में: इस घटना से एक बार फिर शहर में बैंकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक के बाहर गार्ड ही नहीं था। अगर गार्ड होता तो आहट सुनकर अंदर जा सकता था। यह हाल तब हैं, जब कुछ दिन पहले ही अलग-अलग बैंक के प्रबंधन के साथ पुलिस ने बैठक की थी। इस संबंध में बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि आरोपित चोरी कुछ नहीं कर पाया। उसे पकड़ लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *