गिरवाई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में शशिभूषण की मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 10:39:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 10:39:20 AM (IST)

तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, भाई के सामने बाइक सवार युवक की तड़प-तड़पकर मौत
बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बेला की बावड़ी तिराहे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
  2. तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी।
  3. हादसे में युवक शशिभूषण की मौके पर दर्दनाक मौत हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र में बेला की बावड़ी तिराहे के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर उसका भाई सवार था। गिरवाई थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कर ली है।

बहोड़ापुर स्थित अपना घर कॉलोनी में रहने वाला बृजभूषण पुत्र भगवान सिंह तोमर अपने भाई के साथ पनिहार जा रहा था। बृजभूषण का भाई शशिभूषण दूसरी बाइक पर था। शशिभूषण के साथ उसका दोस्त जीशान खान भी था। यह तीनों जा रहे थे।

आरोपी बोलेरो चालक फरार

जैसे ही बेला की बावड़ी स्थित होटल प्रिंस मामा पर पहुंचे, तो तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते शशिभूषण और जीशान उछलकर सड़क पर गिरे। शशिभूषण की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो चालक यहां से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इसके बाद एफआइआर दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *