इस मामले में व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 10:22:23 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 10:31:39 AM (IST)

ग्वालियर में ऑनलाइन डिलीवरी में फर्जीवाड़ा: घड़ियों की जगह बॉक्स में भरे पत्थर, डिलीवरी करने वाले दो युवकों पर एफआईआर
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. डिलीवरी पार्टनर्स ने लगाया चूना
  2. ग्राहकों के पास पहुंचे पत्थर, व्यापार ठप
  3. पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऑनलाइन सामान बेचने वाले एक व्यापारी और उसके ग्राहकों के साथ फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। व्यापारी ई-कामर्स कंपनियों के जरिये अपना सामान बेचता है। ग्राहकों को भेजने वाले सामान के बॉक्स में से डिलीवरी पार्टनर के यहां काम करने वाले दो युवकों ने पत्थर भर दिए। जब ग्राहकों के पास यह बॉक्स पहुंचे तो अंदर पत्थर निकले। इस मामले में व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जनकगंज क्षेत्र में रहने वाले भूपेंद्र कुशवाह गिफ्ट आयटम, घड़ियां व अन्य सामान को ऑनलाइन बेचते हैं। फ्लिपकार्ट सहित अन्य प्लेटफार्म के जरिये माल बेचते हैं। उन्हें करीब 1.50 लाख रुपये का माल अलग-अलग बॉक्स में भेजने के लिए तैयार किया। यह बॉक्स शाक्य और आशु ठाकुर को दे दिए।

सामान के बॉक्स जब ग्राहकों के पास पहुंचे तो ग्राहक भी दंग रह गए। अंदर पत्थर और प्लास्टिक के टुकड़े निकले। इसके बाद सभी ने व्यापारी की शिकायत की। जीएसटी फर्म की भी शिकायत की। इससे उनका पूरा व्यापार ही ठप हो गया। इस मामले की शिकायत भूपेंद्र कुशवाह द्वारा थाने में की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *