राजेश द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज न कर मामले को लंबित रखा। तब राजेश ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 02 May 2026 10:58:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 11:03:29 PM (IST)

ग्‍वालियर में क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष सहित छह पर एफआईआर दर्ज, रिश्तेदार की जमीन हड़पकर की धोखाधड़ी
पुलिस ने की एफआईआर दर्ज।

HighLights

  1. इसके बाद अतुल अग्रवाल व अन्य लोगों को विक्रय कर दिया।
  2. राजेश मंगल को सूचना नहीं दी। जमीन का सौदा कर दिया।
  3. इस तरह इनकी जमीन हड़प ली। बदले में प्लाट भी नहीं दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रिश्तेदार की जमीन हड़पने के मामले में क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष अतुल अग्रवाल सहित छह लोगों पर कोतवाली थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। एफआईआर के निर्देश कोर्ट ने दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य धाराओं में एफआइआर की है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिशंकरपुरम के रहने वाले राजेश मंगल ने शिकायत की थी कि अतुल अग्रवाल उनका रिश्तेदार है। 2008 में अतुल अग्रवाल और अनिल गुप्ता ने कहा कि अगर वह अपनी शंकरपुर स्थित जमीन दे देंगे तो इसके बदले में पटेल नगर में प्लाट दिया जाएगा। 31 मार्च 2009 को विनिमय पत्र तैयार कर लिया गया। विनिमय पत्र में दो लाख रुपये और एक लाख रुपये नकद दिए जाने का भी उल्लेख है।

विनिमय पत्र में जो वादा किया था, उससे यह लोग मुकर गए। अतुल अग्रवाल ने अनिल गुप्ता पुत्र आरएस गुप्ता, राजीव पुत्र आरएस गुप्ता, रिंकू पुत्र आरएस गुप्ता, अपने बेटे नितिन अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिये अपनी जमीन प्रमोद अग्रवाल के दाम कराई।

इसके बाद अतुल अग्रवाल व अन्य लोगों को विक्रय कर दिया। राजेश मंगल को इसकी सूचना ही नहीं दी। कई बार जमीन का सौदा कर दिया। इस तरह इनकी जमीन हड़प ली और बदले में प्लाट भी नहीं दिया। जब राजेश ने इस संबंध में बात की तो अतुल व उसके बेटे धमकाने लगे। फोन उठाना बंद कर दिए।

राजेश द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज न कर मामले को लंबित रखा। तब राजेश ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर के आदेश दिए।

इस आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अतुल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, रिंकू गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल पर एफआइआर दर्ज की है। यहां बता दें कि अनिल गुप्ता अतुल अग्रवाल के रिश्तेदार ही हैं। अनिल, राजीव और रिंकू सगे भाई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *