कंपनी भले ही सात हजार 920 आवेदन प्राप्त होने को अपनी सक्रियता बता रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि आधे से ज्यादा (56 प्रतिशत) उपभोक्ता खाली हाथ या सिर्फ आ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 09:06:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 09:07:27 AM (IST)

हांफ रही बिजली व्यवस्था: ग्वालियर-चंबल में 174 बिजली शिविर सिर्फ 'खानापूर्ति'? आधे से ज्यादा उपभोक्ता लौटे खाली हाथ!
सोशल मीडिया

HighLights

  1. 7920 आवेदनों में से आधे से अधिक लंबित, मिला सिर्फ आश्वासन
  2. अकेले बिल सुधार के लिए पहुंचे 2600 से ज्यादा मामले
  3. समाधान के नाम पर कंपनी ने एक दिन में झटके 1.60 करोड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जोर-शोर से शुरू किए गए संपर्क अभियान के पहले ही दिन दावों की हवा निकल गई। ग्वालियर और चंबल संभाग में आयोजित 174 कैंपों में पहुंचे उपभोक्ताओं ने यह साफ कर दिया कि कंपनी की नियमित कार्यप्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को तेज धूप में कैंपों के चक्कर लगाने पड़े।

कंपनी भले ही सात हजार 920 आवेदन प्राप्त होने को अपनी सक्रियता बता रही हो, लेकिन हकीकत यह है कि आधे से ज्यादा (56 प्रतिशत) उपभोक्ता खाली हाथ या सिर्फ आश्वासन लेकर घर लौटे। प्राप्त आवेदनों में से केवल तीन हजार 455 का ही निराकरण हो सका। शेष चार हजार 465 उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में है का झुनझुना थमा दिया गया। सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा बिल संशोधन का है। अकेले दो हजार 606 आवेदन बिल सुधार के लिए आए, जो यह प्रमाणित करता है कि कंपनी का साफ्टवेयर और मीटर रीडिंग व्यवस्था दोषपूर्ण है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

naidunia_image

कैंप के नाम पर राजस्व वसूली पर ज्यादा जोर: अभियान का घोषित उद्देश्य उपभोक्ता सहभागिता बताया गया है, लेकिन कैंपों का असली चेहरा वसूली केंद्र के रूप में सामने आया। कंपनी ने तकनीकी सुधार से ज्यादा ध्यान बकाया राशि बटोरने पर दिया, जिसके चलते एक ही दिन में उपभोक्ताओं की जेब से 1.60 करोड़ रुपये निकलवा लिए गए।

naidunia_image

कई इलाकों में आज चार घंटे बिजली कटौती

विद्युत वितरण कंपनी के नगर संभाग पूर्व एवं दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर संभाग पूर्व के आरजेपुरम फीडर पर सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान कक्का विहार भिंड रोड और वायुनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

नगर संभाग दक्षिण के पार्क और तिघरा फीडर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे सैनिक कालोनी, शंकर कालोनी, गुरुनानक अपार्टमेंट, वीरपुर, नगरे की पहाड़ी, जैन कालोनी, माधवनगर, संजय नगर, गुप्तेश्वर कालोनी और तिघरा रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *