हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाई और गाड़ियों को सड़क किनारे किया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। जिससे लंबा जाम लग गया। …और पढ़ें

HighLights
- राहगीर मदद के लिए दौड़े
- कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला
- जाम से लोग काफी हुए परेशान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उटीला-हस्तिनापुर रोड पर दो कार आमने-सामने टकरा गई। टक्कर होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए दौड़े। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें एक महिला व दो बच्चे घायल हैं। इस हादसे के बाद यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोनों कारों का आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त
एक कार उटीला की ओर से आ रही थी और दूसरी गाड़ी हस्तिनापुर की ओर से आ रही थी। रास्ते में मोड़ पर अचानक दोनों गाड़ियां आमने-सामने आई और अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों गाड़ियों में टक्कर हुई। दोनों कारों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एक कार में आगे सवार एक महिला फंस गई। राहगीर यहां मदद के लिए दौड़े। राहगीरों ने इन्हें बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहंच गई। महिला व बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। यहां हादसे के बाद दोनों ओर जाम लग गया। गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी हुई थीं। पुलिस ने क्रेन बुलवाई और गाड़ियों को सड़क किनारे किया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। जिससे लंबा जाम लग गया।
पुलिस शाम तक जाम खुलवाती रही। पुलिस का कहना है- दोनों ही ओर से लिखित में शिकायत नहीं की गई है। घायलों को भी हल्की चोट आई हैं। गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।
उटीला-हस्तिनापुर रोड पर कार आमने-सामने टकरा गई थीं। इसमें महिला-बच्चों को हल्की चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। – नरेंद्र सिसौदिया, थाना प्रभारी, उटीला
