कमरे में हैं और दोनों हंस रहे हैं। इसमें जीतू कहता है- यह मेरी गर्लफ्रेंड है। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 04:55:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 05:03:09 PM (IST)

ग्‍वालियर की छात्रा के अपहरणकांड में नया मोड़..वीडियो जारी कर युवक बोला वह मेरी गर्लफ्रेंड है, हमें परेशान मत करो
प्रेमी जोड़ा।

HighLights

  1. लाॅ काॅलेज की 19 वर्षीय छात्रा का लौटते समय अपहरण हो गया था।
  2. इसका आरोप उसके रिश्ते के मामा जीतू तोमर पर ही लगाया गया था।
  3. मामले में कंपू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। तलाश जारी थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित कैंसर पहाड़ी क्षेत्र से बीए-एलएलबी की छात्रा के कथित अपहरणकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपित और छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें आरोपित जीतू तोमर छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है।

साथ ही कह रहा है- वह उसके साथ ढाई साल से रिलेशनशिप में है। दोनों जल्द ही लौट आएंगे। अपहरण की कहानी झूठी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस शुरू से इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही थी।

कैंसर पहाड़ी से बुधवार को माधव गांधी लाॅ कालेज की 19 वर्षीय छात्रा का लौटते समय अपहरण हो गया था। आरोपित उसके रिश्ते के मामा जीतू पर ही लगाया गया था। इस मामले में कंपू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। आरोपित की तलाश चल रही थी। वह बिना नंबर की कार से आया था।

कॉलेज से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, रिश्ते का मामा ही आरोपित, 16 दिन पहले कराई थी छेड़छाड़ की एफआईआर

गुरुवार को वीडियो आया, जिसमें दोनों साथ हैं। कमरे में हैं और दोनों हंस रहे हैं। इसमें जीतू कहता है- यह मेरी गर्लफ्रेंड है। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं। पुलिस अब भी इनकी तलाश कर रही है।

दोस्त उप्र से पकड़ा, कार बरामद

इस मामले में पुलिस को बिना नंबर की कार की तलाश थी। यह चिराग गुर्जर की निकली। चिराग जीतू का दोस्त है। उसे उप्र के जालौन से पुलिस ने पकड़ा है। कार भी बरामद हो गई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *