कॉलेज से करीब 500 मीटर आगे ही पीछे से सफेद रंग की बलेनो कार से जीतू तोमर आया। छात्रा की सहेली को धक्का देकर गिराया, फिर छात्रा को जबरन कार में डाला और …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 11:44:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 11:51:14 PM (IST)

कॉलेज से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, रिश्ते का मामा ही आरोपित, 16 दिन पहले कराई थी छेड़छाड़ की एफआईआर
ग्‍वालियर में छात्रा का अपहरण।

HighLights

  1. सफेद रंग की बलेनो कार से जीतू तोमर आया।
  2. छात्रा की सहेली को धक्का देकर नीचे गिराया।
  3. छात्रा को जबरन कार में डाला और भाग गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित कैंसर पहाड़ी से दिनदहाड़े ला छात्रा का अपहरण हो गया। छात्रा अपनी जूनियर के साथ कॉलेज से लौट रही थी। इसी समय सफेद रंग की बलेनो कार से उसका रिश्ते का मामा जीतू तोमर आया और जूनियर को धक्का देकर अपनी भांजी को अगवा कर ले गया।

16 दिन पहले भांजी ने ही उस पर कॉलेज से घर आते-जाते समय पीछा करने, छेड़छाड़ और शादी करने के लिए दबाव डालने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

उसे जेल भी भेजा गया था, जमानत पर जेल से बाहर आते ही उसने अपहरण की वारदात को अंजाम दे डाला। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। खबर लिखे जाने तक आरोपित और अपहृत छात्रा तक पुलिस नहीं पहुंच सकी।

19 वर्षीय छात्रा कैंसर पहाड़ी स्थित महात्मा गांधी ला कॉलेज से बीएएलएलबी कर रही है। वह चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। बुधवार को अपनी जूनियर के साथ कॉलेज से लौट रही थी।

कॉलेज से करीब 500 मीटर आगे ही पीछे से सफेद रंग की बलेनो कार से जीतू तोमर आया। छात्रा की सहेली को धक्का देकर गिराया, फिर छात्रा को जबरन कार में डाला और भाग गया।

गाड़ी पर पीछे गुर्जर लगा है, गाड़ी पर नंबर नहीं था। अपहरण की खबर सामने आते ही पूरे शहर में नाकाबंदी हो गई। लेकिन पुलिस घेराबंदी में नाकाम रही। आशंका है- आरोपित छात्रा को लेकर शहर से बाहर भाग गया।

बीमार पिता को देखने के बहाने घर आया….फिर बेटी पर बिगड़ी निगाह, करने लगा परेशान

  • पीड़िता की ओर से 21 अप्रैल को कंपू थाने में आरोपित जीतू तोमर पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
  • पीड़िता ने एफआईआर में लिखाया था कि उसके पिता की तबीयत खराब थी।
  • 15 फरवरी को रिश्तेदार देखने आए थे। इस दौरान जीतू तोमर भी आया था।
  • जीतू तोमर रिश्ते में उसकी मां का भाई लगता है और वह उसे मामा बोलती है।
  • बाद में पिता का निधन हो गया। वह उस पर गलत निगाह रखने लगा।
  • कॉलेज आते-जाते समय पीछा करता था- उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
  • फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
  • तब छात्रा ने परेशान होकर मां के साथ कंपू थाने पहुंचकर 21 अप्रैल को एफआईआर कराई।
  • पुलिस ने जब उसे पकड़ा था तो उसके पास से कट्टा भी मिला था।
  • पुलिस ने छेड़छाड़ व आर्म्स एक्ट की धारा में उसे कोर्ट में पेश किया।
  • यहां से जेल भेज दिया गया था।
  • जेल से 28 अप्रैल को छूटा और बुधवार को यह वारदात कर दी।
  • जमानत पर छूटने के बाद घर ही नहीं गया था।

दोस्त के नंबर से वाट्स एप पर मैसेज- फरीदाबाद तक आई हूं, लौट आऊंगी

इस मामले में नया मोड़ शाम को आ गया। जब एक अंजान नंबर से छात्रा की मां के मोबाइल पर वाट्स एप पर मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था- मैं फरीदाबाद तक आ गई हूं। कल तक लौट आऊंगी। परेशान मत होना, घबराना नहीं। पुलिस ने नंबर खंगाला तो जीतू के दोस्त सचिन का निकला। उसे पकड़ा तो बोला- सिम उसके पास है, लेकिन इससे वाट्स एप जीतू चला रहा है। यह मैसेज छात्रा ने भेजे हैं या जीतू छात्रा के नाम से भेज रहा है। यह जांच चल रही है।

पुलिस की तस्दीक…छात्रा दो साल से संपर्क में

पुलिस की तस्दीक में सामने आया है- छात्रा जीतू के साथ करीब दो साल से संपर्क में है। दो साल से इनकी बातचीत हो रही है। पुलिस को कहानी में कुछ और एंगल भी लग रहा है।

कॉलेज से लौट रही छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपित उसका रिश्ते में मामा लगता है। पूर्व में छेड़छाड़ की एफआईआर कराई थी। जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा। मामले का राजफाश कर देंगे।

धर्मवीर सिंह, एसएसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *