जिले ही नहीं, प्रदेश भर के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली है। इनकी जगह अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं। ग्वालियर में भी 997 से अधिक अतिथि शिक्षकों की हर …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 01 May 2026 06:54:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 06:54:04 PM (IST)

एमपी में अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती... 2 मई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, पोर्टल 3.0 पर होगी पूरी प्रक्रिया
एमपी में अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिले ही नहीं, प्रदेश भर के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली है। इनकी जगह अतिथि शिक्षक काम कर रहे हैं। ग्वालियर में भी 997 से अधिक अतिथि शिक्षकों की हर साल नियुक्ति होती हैं। लोक शिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो मई से लेकर 11 मई तक ऐसे युवक अपना पंजीयन करा सकते हैं जो पहली बार अतिथि शिक्षक पद के लिए आवेदन करेंगे। इसके अलावा पहले से पंजीकृत अतिथि शिक्षक 12 से 22 मई तक अपनी प्रोफाइल को अपडेट कर सकते है। इसके बाद योग्यता व अतिथि शिक्षकों के अंकों के स्कोर के हिसाब से आनलाइन काउंसलिंग कर चयन किया जाएगा और स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा।

नवीन और पूर्व पंजीकृत आवेदकों के लिए अलग नियम

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार पूरी प्रक्रिया एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी।

  • नवीन आवेदक: ऐसे युवक जो पहली बार अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा देना चाहते हैं, वे 2 मई से 11 मई 2026 तक पोर्टल पर अपना नवीन पंजीयन करा सकेंगे। उन्हें अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता के दस्तावेज अपलोड कर प्रोफाइल लॉक करनी होगी और संकुल प्राचार्य से सत्यापन कराना होगा।

  • पूर्व पंजीकृत आवेदक: जो आवेदक पहले से पंजीकृत हैं और सत्र 2025-26 में कार्य कर चुके हैं, उनके लिए अपनी प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है। प्रोफाइल अपडेशन और संशोधन का कार्य 12 मई से 22 मई 2026 तक किया जा सकेगा।
  • बिना वेरिफिकेशन नहीं बनेगा स्कोर कार्ड

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीयन कराना पर्याप्त नहीं होगा। सभी आवेदकों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ किसी भी सरकारी संकुल केंद्र (संकुल प्राचार्य) पर जाकर आनलाइन सत्यापन कराना अनिवार्य है। संकुल प्राचार्य मूल दस्तावेजों के आधार पर जानकारी का मिलान करेंगे और पोर्टल पर एक्सेप्ट या रिजेक्ट की कार्यवाही करेंगे। सत्यापन के उपरांत ही सत्र 2026-27 के लिए स्कोर कार्ड जनरेट होगा, जिसके आधार पर आनलाइन काउंसलिंग कर चयन किया जाएगा। मोबाइल नंबर परिवर्तन: यदि किसी पूर्व पंजीकृत आवेदक का मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो वे बीईओ या डीईओ कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नंबर बदलवा सकते हैं।

    पात्रता परीक्षा और अनुभव मर्ज करने की सुविधा

    आवेदकों को अपनी मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (2018 या उसके बाद उत्तीर्ण) की जानकारी भी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही मर्ज अनुभव की सुविधा भी दी गई है; यदि पोर्टल 2.0 पर एक से अधिक यूजर आईडी पर अनुभव प्रमाण पत्र हैं, तो उन्हें पोर्टल 3.0 की आईडी पर मर्ज करने की सुविधा भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- 5 मई से अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, भोपाल और मध्य प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा, इन शहरों में ठहराव

    महत्वपूर्ण समय-सारणी (2026)

    क्र. कार्यवाही का विवरण समय-सीमा
    1 नवीन आवेदकों द्वारा पंजीयन, ई-केवायसी और दस्तावेज अपलोड करना 02 मई से 11 मई
    2 संकुल प्राचार्य द्वारा नवीन आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन 04 मई से 11 मई
    3 पूर्व पंजीकृत आवेदकों द्वारा प्रोफाइल अपडेट और संशोधन 12 मई से 22 मई
    4 संकुल प्राचार्य द्वारा पूर्व पंजीकृत आवेदकों का सत्यापन 12 मई से 22 मई
    5 अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज करने की रिक्वेस्ट 12 मई से 22 मई



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *