मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल को दर्दनाक हादसा हो गया। प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है, लापता लोगों की तलाश जारी है।
