आंतरी थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण लग रही है।

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 11:16:38 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 11:17:03 AM (IST)

ग्वालियर के आंतरी में 'रहस्यमयी आग' से दहशत: एक ही परिवार के तीन घरों में रह-रहकर भड़की चिंगारी; मौके पर मिलीं तीलियां और केमिकल
घरों में लगी आग से जला सामान। दूसरे चित्र में तैनात पुलिसबल। नईदुनिया

HighLights

  1. शरारत या अंधविश्ववास
  2. रुक-रुककर लग रही आग
  3. लोगों में भय दूर करने पुलिस जवान तैनात

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर/भितरवार। आंतरी कस्बे में पिछले चार दिन से एक ही परिवार के तीन घरों में रहस्यमयी आग ने दहशत फैला दी है। रह-रहकर अचानक घर के अलग-अलग कोनों में आग लग रही है। इस अजीबोगरीब घटनाक्रम से गांव इतना खौफजदा है कि लोगों का भय दूर करने के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

वार्ड 6 में रहने वाले कल्याण बघेल के घर के पास सेवाराम बघेल एवं कामता बघेल के घर हैं। मंगलवार दोपहर कल्याण के घर में रखे सोफे में अचानक आग लग गई। उस समय महिलाएं थीं तो पानी डालकर आग बुझाई। इसके कुछ ही देर बाद फिर चादर में आग लग गई। पास के घर में भी अचानक आग लग गई। तीनों घरों में रुक-रुककर अलग-अलग हिस्सों में आग लग रही है। चारपाई, पलंग, सोफा और कपड़े काफी सामान जल गया है।

पीड़ित परिवारों ने घरों का राशन पानी पड़ोस के घरों में रख दिया है तो वहां भी उनके सामान में आग की घटनाएं घट रही है। जब लोग परेशान हो गए तो पुलिस को सूचना दी गई। आंतरी थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस कारण लग रही है।

मौके से मिली तीलियां और केमिकल के निशान

एएसपी जयराज कुबेर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। रात तक पड़ताल की। मौके से तीलियां मिली। कुछ रेशे मिले, जिसे फोरेंसिक टीम ने केमिकल के रेशे बताया है। यह शरारत करने वाला कोई केमिकल पास रखा है। जिसकी मदद से आग लगा रहा है। पुलिस का कहना है यह अंधविश्वास की थ्योरी पूरी तरह मनगढ़ंत है। घटना एक ही परिवार के साथ हो रही है। पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिनसे इनका विवाद रहा है।

तीनों घर के दरवाजे बंद, बाहर खड़ी फायर ब्रिगेड: अब तीनों घरों के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी कर दी है। पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। घर के दोनों तरफ से बैरिकेडिंग करते हुए रास्ता बंद कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *