ट्रेन में रैक पर बैग रखकर सोना एक युवक को महंगा पड़ गया। मथुरा से इंदौर जा रहे यूपी के शिवसिंह का विदेशी करंसी से भरा बैग उज्जैन स्टेशन क्रॉस करते ही गायब हो गया। 200 अमेरिकन डॉलर, 50 यूरो और पासपोर्ट समेत सारे जरूरी दस्तावेज लेकर चोर फरार हो गया।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय शिवसिंह अमरसिंह, निवासी नसरतपुर कासगंज उप्र, 2 जून की रात ट्रेन नंबर 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मथुरा से इंदौर जा रहा था। सफर लंबा था तो बैग रैक पर रखा और उसे नींद आ गई। उज्जैन स्टेशन पर जब ट्रेन हिली और शिवसिंह की नींद खुली तो पैरों तले जमीन खिसक गई, रैक पर बैग ही नहीं था। बताया जाता है कि इस बैग में 200 यूएस डॉलर, 50 यूरो, पासपोर्ट और बाकी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स थे। मतलब विदेश जाने का सारा जुगाड़ एक झटके में ही साफ हो गया। जीआरपी उज्जैन ने अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 305(सी) में केस दर्ज कर लिया है। अब सीसीटीवी और यात्री लिस्ट खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में बस से गायब हुआ 1.75 लाख रुपये से भरा बैग, पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद

मालवा एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी

इधर सागर के संजय तिवारी, उम्र 21 साल, मां और भाई के साथ मालवा एक्सप्रेस 12920 के S-1 कोच में बीना से इंदौर जा रहे थे। नींद आई, मोबाइल साइड में रखा। आंख खुली तो मोबाइल गायब। चोर ने मौका देखकर हाथ साफ कर दिया।

चार्जिंग पॉइंट पर सिर्फ वायर मिला मोबाइल गायब

हरदोई यूपी के 17 साल के हर्षित कुमार को उज्जैन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर कानपुर की ट्रेन का वेट कर रहे थे। मोबाइल की बैटरी लो थी तो चार्जिंग पॉइंट पर लगाया और खुद पानी लेने कैंटीन चला गया। 2 मिनट में लौटा तो चार्जिंग पॉइंट पर सिर्फ वायर था, मोबाइल गायब।

GRP के सामने हैट्रिक चुनौती

24 घंटे में ट्रेन और स्टेशन से 3 चोरियां। एक में विदेशी करंसी-पासपोर्ट, दो में मोबाइल। जीआरपी तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *