न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/खरगोन/रतलाम/बुरहानपुर/उज्जैन/धार
Published by: Sabahat Husain

Updated Wed, 25 Mar 2026 08:01 PM IST

MP Petrol Shortage Rumour: मध्यप्रदेश के उज्जैन, धार, खरगोन, ग्वालियर, बुरहानपुर और रतलाम में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों से पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त स्टॉक है, घबराहट और अधिक खरीदारी से ही हालात बिगड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर।


Administration Confirms Rumors Regarding Petrol and Diesel Shortage in Madhya Pradesh Are Unfounded

एमपी में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों ने कई शहरों में अचानक हालात बिगाड़ दिए हैं। उज्जैन, धार, खरगोन, ग्वालियर, बुरहानपुर और रतलाम जैसे शहरों में लोगों में घबराहट साफ नजर आई, जहां पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर घंटों इंतजार करना पड़ा। उज्जैन और धार में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी, तो बुरहानपुर और ग्वालियर में प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी, वहीं रतलाम में पहले दिन भारी भीड़ के बाद दूसरे दिन हालात सामान्य होते नजर आए। अफवाहों के चलते लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने और भंडारण करने की प्रवृत्ति ने स्थिति को और प्रभावित किया। हालांकि सभी जिलों के प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि कहीं भी पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। आइए जिलेवार स्थिति जानते हैं। 


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *