न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Mon, 02 Mar 2026 08:06 PM IST

होली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर दिया है। इसका लाभ अप्रैल 2026 के वेतन से मिलेगा, जबकि एरियर छह किस्तों में दिया जाएगा।

 


MP News: CM's Holi gift to government employees, dearness allowance increased by 58%

वल्लभ भवन, भोपाल
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार

होली के त्यौहार पर मोहन सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि  आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP News: नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, 27,746 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; निमाड़ के विकास को नई रफ्तार

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: जल संसाधन विभाग में परसेंटेज राज का आरोप, डेढ़ साल से टेंडर ठप, सिंचाई परियोजनाओं पर सवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *