मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी का एक अपराधी के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई के साथ ही साफ संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और आपराधियों के साथ गलबहियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में होली की खुशी दोगुनी, तीन मार्च के साथ अब चार मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

बता दें मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में थाना प्रभारी बाइक चोर गिरोह के एक कथित सरगना लवकुश शर्मा के साथ अपने जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वह लवकुश के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो थाना परिसर में मनाते समय का है। इसमें केक काटा गया और ढोल नगाड़े पर आरोपी थाना प्रभारी को कंधे पर बैठा कर चलते नजर आ रहा है। इसमें पुलिस के साथ कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने और मुख्यमंत्री को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुरैना एसपी कार्यालय ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 28 फरवरी 2026 का है। इसमें कथित अपराधी लवकुश शर्मा दिखाई दे रहा है, जिस पर बाइक चोरी एवं जौरा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने संबंधी अपराध दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- MP News: मोहन सरकार की पहली ‘कृषि कैबिनेट’ बैठक सोमवार को, नागलवाड़ी से तय होगी निमाड़ के विकास की दिशा

शुक्ला के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक 

शुक्ला को निलंबित करने के आदेश में कहा गया कि उनके आचरण से पुलिस की निष्पक्ष छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनका आचरण मध्य प्रदेश पुलिस रैग्युलेशन के पैरा  64(3) (11) स्पष्ट उल्लंघन है। निलंबन अवधि में दर्शन शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, मुरैना रहेगा तथा वह रक्षित केन्द्र मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे और लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed