भोपाल से छोड़ा गया एक गिद्ध हजारों किलोमीटर की यात्रा करते हुए पाकिस्तान पहुंच गया। इसका खुलासा तब हुआ जब उसमें लगे जीपीएस ट्रैकर का सिग्नल अचानक बंद हो गया। इसके बाद संबंधित एजेंसियां तुरंत सक्रिय हुईं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। जानकारी के मुताबिक, इस गिद्ध को 30 मार्च को भोपाल के पास हलाली डैम क्षेत्र से छोड़ा गया था। उड़ान के बाद यह राजस्थान होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

6 अप्रैल तक इसकी लोकेशन मिलती रही, लेकिन 7 अप्रैल को सिग्नल बंद हो गया। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया को सूचना दी गई। संस्था ने अपने सहयोगी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पाकिस्तान से संपर्क किया, जिसके बाद पाकिस्तान के वन विभाग ने खोज अभियान चलाया। खानेवाल क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से गिद्ध को सुरक्षित बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण यह घायल हो गया था और उड़ने में असमर्थ हो गया था। इसी दौरान एक अन्य गिद्ध भी प्रभावित मिला। दोनों गिद्धों को रेस्क्यू कर चंगा मंगा वल्चर ब्रीडिंग सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल घायल गिद्ध की हालत में सुधार है और वह सामान्य रूप से भोजन कर रहा है।

ये भी पढ़ें- MP: विधानसभा में महिलाओं की संख्या 27 से बढ़कर 114 होने की संभावना, जानें मुख्यमंत्री ने इसे क्यों बताया खास?

वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन ने बताया कि यह सिनेरियस वल्चर है और उसका ट्रांसमीटर हटा दिया गया है। अब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया पाकिस्तान से संपर्क किया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि दोबारा ट्रांसमीटर लगाकर गिद्ध को सुरक्षित छोड़ा जाए, ताकि वह अपने प्राकृतिक प्रवास मार्ग पर आगे बढ़ सके। वह सेंट्रल एशिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य सिनेरियस वल्चर भी पाकिस्तान सीमा के पास पहुंच चुका है, जिस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *