मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम तय समय से काफी पहले जारी करने जा रहा है। 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बार परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट करीब तीन हफ्ते पहले आ रहा है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्दी खत्म हो जाएगा।

पिछले साल से पहले आ रहा रिजल्ट

साल 2025 में 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 6 मई को जारी किया गया था, लेकिन इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी होने के कारण 15 अप्रैल को ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। बोर्ड का उद्देश्य है कि छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सके।

यह भी पढ़ें-16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

जानें कैसा रहा पिछले साल का परिणाम

-कुल परिणाम: 76.22 प्रतिशत

– नियमित छात्रों का पास प्रतिशत: करीब 73 प्रतिशत

– स्वाध्यायी छात्रों का पास प्रतिशत: करीब 28 प्रतिशत

 छात्राओं ने मारी थी बाजी

पिछले साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत करीब 79 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम लगभग 73 प्रतिशत के आसपास रहा। लाखों छात्रों में से बड़ी संख्या ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जिससे रिजल्ट की गुणवत्ता बेहतर मानी गई। जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए, उन्हें पूरक परीक्षा का अवसर दिया गया था जिससे उनका साल खराब नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें-बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को,जानें कैसा रहा पिछले साल का परिणाम और विषयवार आंकड़े

इस बार क्या खास

इस साल रिजल्ट जल्दी जारी होने से छात्रों को आगे की पढ़ाई, विषय चयन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए ज्यादा समय मिलेगा। साथ ही जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। लाखों छात्रों की नजरें रिजल्ट परहर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं 10वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं। अब सभी को 15 अप्रैल का इंतजार है, जब उनका भविष्य तय करने वाला रिजल्ट सामने आएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed