राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर और ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी तथा आरती में भी सहभागी बनेंगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर भोपाल और शीलेंद्र रीवा के संभागायुक्त

19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। 22 जून को राष्ट्रपति श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

ये भी पढ़ें- MP: ‘महाकाल की कृपा रही तो इसी सत्र में होगा पार’, यूसीसी विधेयक को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

विभिन्न जिलों में मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान राज्य शासन ने उनके स्वागत और विदाई के लिए संबंधित जिलों में मंत्रियों को “मिनिस्टर-इन-वेटिंग” नामित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर में 18 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे, जबकि 19 जून को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनकी विदाई के लिए उपस्थित रहेंगे। बैतूल में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को अगवानी और विदाई की जिम्मेदारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें-  10 लेन सड़क परियोजना: मंत्री सारंग ने प्रभावितों के पुनर्वास को दी प्राथमिकता, कोई गरीब परिवार बेघर नहीं होगा

ओंकारेश्वर में 18 और 19 जून को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे। जबलपुर में 20 और 21 जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा यह दायित्व निभाएंगे। श्योपुर में 21 और 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा ग्वालियर में 21 और 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *