
बाबा श्री महाकाल के खजाने की गिनती करते हुए मंदिर समिति के कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Stay Update with latest news
{“_id”:”6a3cb1e401744a938f07dfa7″,”slug”:”ujjain-mahakal-temple-donation-record-144-crore-income-in-financial-year-2025-26-laddu-prasad-earned-65-crore-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MP: महाकाल मंदिर में फिर टूटा दान का रिकॉर्ड, इस वर्ष समिति को मिले 144 करोड़ रुपये; जानें कहां से कितने आए?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाबा श्री महाकाल के खजाने की गिनती करते हुए मंदिर समिति के कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद बाबा श्री महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। आस्था के साथ दान का प्रवाह भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में महाकाल मंदिर समिति को अब तक की सबसे बड़ी 144 करोड़ रुपये की आय हुई है। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ लड्डू प्रसादी से ही 65 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो बीते छह वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में मंदिर की आय में इस वर्ष करीब 27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
11 अक्तूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना 40 से 50 हजार श्रद्धालु आते थे, अब यह आंकड़ा डेढ़ से दो लाख प्रतिदिन तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर की तिजोरी भी भरती जा रही है।