मंगलवार शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में चांद का अद्भुत खगोलीय नज़ारा देखने को मिला। चंद्रमा का हंसियाकार भाग तेज चमक रहा था, जबकि हल्की रोशनी के साथ उसका पूरा गोलाकार स्वरूप भी दिखाई दे रहा था।

इस खगोलीय घटना के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस घटना को “अर्थशाइन” कहा जाता है। इसमें चंद्रमा का अप्रकाशित भाग भी हल्की चमक के साथ दिखाई देता है, जिससे पूरा चंद्रमा गोलाकार नजर आता है।

पढ़ें: ‘ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान’, परिजनों का आरोप; पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि उस समय चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3 लाख 61 हजार 41 किलोमीटर दूर था। यह दृश्य इसलिए बनता है क्योंकि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की सतह से परावर्तित होकर चंद्रमा के अंधेरे हिस्से को रोशन करता है। यह अद्भुत नज़ारा रात करीब 9:45 बजे तक दिखाई देता रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *