होली के रंगों के बीच चंद्रमा भी तामिया लाल सा दिखकर होली खेलने जा रहा है। 3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया में से होकर गुजरेगा, जिससे यह गहरे लाल या तांबे जैसे रंग का दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारत में इसे आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में शाम को केवल कुछ मिनट के लिए ही देखा जा सकेगा। यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में नजर आएगा, जिसमें चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा। चंद्रग्रहण की यह घटना एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नार्थ अमेरिका के शहरों में दिखाई देगी।
सारिका ने बताया कि वैसे तो ग्रहण की शुरुआत दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट से होगी, लेकिन तब भारत में चंद्रोदय नहीं हुआ होगा। आंशिक ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगी। इसके पहले जिन नगरों में चंद्रोदय हो चुका होगा उनमे ग्रहण को कुछ मिनट के लिए देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर नगरों में इसे अधिक देर तक देखा जा सकेगा, क्योंकि वहां सूर्यास्त पहले होने पर चंद्रोदय जल्दी होगा। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में यह सबसे पहले 06:01 बजे दिखना शुरू होगा तो पश्चिम में स्थित आलीराजपुर में यह 06: 37 पर दिखना आरंभ होगा। यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण होगा।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: करीब 300 वर्षों से इंदौर के राजवाड़ा के सम्मुख हो रहा होलिका दहन, पहले थी राजसी परंपरा; अब सरकारी
सारिका ने बताया कि पूर्ण चंद्रग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है, क्योंकि चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देगा है और केवल लाल प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुंचेगा जिससे वह तामिया लाल दिख रहा होगा। सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व के लगभग 63 प्रतिशत लोग देख सकेंगे।

2 of 2
मप्र के शहरों में चंद्रग्रहण का समय
– फोटो : अमर उजाला
आपके शहरों में इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण
| जिला | चंद्रग्रहण दिखना आरंभ |
|---|---|
| सिंगरौली | 06:01 शाम |
| सीधी | 06:04 शाम |
| अनूपपुर | 06:06 शाम |
| शहडोल | 06:07 शाम |
| रीवा | 06:07 शाम |
| डिंडौरी | 06:09 शाम |
| सतना | 06:09 शाम |
| कटनी | 06:11 शाम |
| पन्ना | 06:11 शाम |
| मंडला | 06:12 शाम |
| जबलपुर | 06:13 शाम |
| दमोह | 06:13 शाम |
| बालाघाट | 06:13 शाम |
| उमरिया | 06:14 शाम |
| भिंड | 06:14 शाम |
| छतरपुर | 06:14 शाम |
| सिवनी | 06:15 शाम |
| नरसिंहपुर | 06:16 शाम |
| टीकमगढ़ | 06:18 शाम |
| दतिया | 06:18 शाम |
| सागर | 06:18 शाम |
| छिंदवाड़ा | 06:18 शाम |
| ग्वालियर | 06:19 शाम |
| मुरैना | 06:20 शाम |
| शिवपुरी | 06:21 शाम |
| रायसेन | 06:22 शाम |
| विदिशा | 06:22 शाम |
| बैतूल | 06:22 शाम |
| अशोकनगर | 06:22 शाम |
| नर्मदापुरम | 06:23 शाम |
| श्योपुर | 06:23 शाम |
| पांढुर्ना | 06:23 शाम |
| भोपाल | 06:24 शाम |
| हरदा | 06:25 शाम |
| सीहोर | 06:25 शाम |
| शाजापुर | 06:28 शाम |
| खंडवा | 06:29 शाम |
| आगर मालवा | 06:29 शाम |
| बुरहानपुर | 06:29 शाम |
| उज्जैन | 06:30 शाम |
| इंदौर | 06:30 शाम |
| देवास | 06:30 शाम |
| खरगोन | 06:33 शाम |
| धार | 06:33 शाम |
| रतलाम | 06:33 शाम |
| मंदसौर | 06:33 शाम |
| राजगढ़ | 06:34 शाम |
| बड़वानी | 06:35 शाम |
| नीमच | 06:35 शाम |
| झाबुआ | 06:36 शाम |
| अलीराजपुर | 06:37 शाम |
