दौर के एलआईजी चौराहा स्थित अर्बन मस्का में एक युवती ने वड़ा पाव ऑर्डर किया था। जब वड़ा पाव प्लेट में सजकर आया, तो उसमें युवती को फंगस दिखाई दी। युवती ने दुकानदार के कर्मचारी से शिकायत की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद युवती ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
रील देखने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया। किचन में उन्हें गंदगी मिली। खाद्य सामग्री से भरा फ्रिज वॉशिंग एरिया में रखा मिला और किचन में पेस्ट कंट्रोल नहीं होने के कारण कीड़े भी घूमते दिखाई दिए। इसके अलावा दुकानदार आवश्यक दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया।
अधिकारियों ने दुकान से पाव और बन के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेज दिया है। जांच में यदि सैंपल फेल होते हैं, तो इस दुकान के खिलाफ खाद्य विभाग केस दर्ज कर सकता है। दुकानदार को किचन में साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई है।इंदौर में विजय नगर क्षेत्र की चौपाटी बंद होने के बाद अब एलआईजी क्षेत्र में कई खान-पान की दुकानें खुल गई है और शाम के समय यहां चौपाटी जैसा माहौल हो जाता है, हालांकि कई दुकानों के बाहर और भीतर सफाई नहीं रखी जाती है।