अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़े सैन्य संघर्ष के बीच दुबई में बड़ी संख्या में इंदौर के नागरिक फंसे हुए हैं। इंदौर के कई व्यापारी और नेता हाल ही में दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके साथ वे वहां पर निवेश की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। गौरतलब है कि इंदौर के व्यापारियों के दुबई में बड़े स्तर पर निवेश हैं। 

शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर के व्यापारी पिंटू छाबड़ा के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल भी दुबई पहुंचे हैं। पिंटू छाबड़ा के बेटी रिया छाबड़ा ने बताया कि पिता पिंटू छाबड़ा के साथ उनके कई मित्र वहां पर परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। हमारे ग्रुप के इंदौर समेत कई जगह होटल और मॉल संचालित किए जाते हैं। दुबई में भी हम निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 

पर्यटन और व्यापार का केंद्र बन रहा दुबई

दुबई में भारतीय समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय कासलीवाल ने बताया कि दुबई निवेश के लिए हमेशा से ही बेहतर विकल्प रहा है। अजय कासलीवाल इंदौर के रहने वाले हैं और पिछले कुछ वर्षों से दुबई में ही रह रहे हैं। वे भारतीय समुदाय के समूहों के साथ वहां पर कई अन्य प्रोफेशनल नेटवर्क में खासे सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में दुबई दुनियाभर के लिए पर्यटन और व्यापार के मुख्य केंद्र के रूप में उभरा है। इस वजह से वहां पर तेजी से निवेश बढ़ रहा है और निवेशकों को उसके बेहतर रिटर्न भी मिल रहे हैं। 

वापस लौटने में लगेंगे दो से तीन दिन

इंदौर से दुबई गए व्यापारियों और नेताओं के परिजन ने बताया कि वापस लौटने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। अभी हवाई उड़ानें पूरी तरह से निरस्त कर दी गई हैं। सभी वहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

पर्यटन और व्यापार का केंद्र बन रहा दुबई

इंदौर के निवेश सलाहकार पुनीत पांडेय कहते हैं कि अभी जो हालात हैं वह बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे। इन सबके बीच व्यापार और विकास को आगे बढ़ाने के लिए सभी एक साथ काम करेंगे। दुबई भौगोलिक रूप से और कनेक्टिविटी के पैमाने से इस तरह से बना हुआ है कि वहां पर व्यापार सबसे अधिक आता है। वह भारत और अन्य देशों के बीच व्यापार का मुख्य गेट है। इस वजह से वहां पर निवेश करना हमेशा ही फायदा देगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed