इंदौर में सेज यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें एक लड़की का जिक्र किया गया है। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने यह कदम उठाया।

 

21 वर्षीय उत्कर्ष लखनऊ का रहने वाला था। वह पढ़ाई के लिए इंदौर आया था और बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। शुक्रवार रात उसने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा ली।सके दो रूम पार्टनर जब कमरे पर पहुंचे तो उत्कर्ष ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोस्तों ने किसी तरह दरवाजा खोला और उत्कर्ष को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मामले की जानकारी तेजाजी नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कमरे की जांच की। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें एक लड़की का जिक्र करते हुए उत्कर्ष ने लिखा कि वह उसके साथ घूमने जाने वाली थी, लेकिन किसी और के साथ चली गई। इससे वह निराश था।

 

पुलिस ने उत्कर्ष का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उसने किन-किन लोगों से बात की थी। दोस्तों के अनुसार, शुक्रवार को वह काफी दुखी नजर आ रहा था और उनके साथ मेस में खाना खाने भी नहीं गया था।पुलिस ने उत्कर्ष की आत्महत्या की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। परिजन लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *