न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke

Updated Sun, 24 May 2026 12:27 PM IST

इंदौर में जलसंकट ने अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर ला दिया है। कई इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान रहवासियों ने चक्काजाम कर नाराजगी जताई। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को रात में भी पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।


Indore News: Water crisis worsens in Indore, people take to the streets, collecting water even at night.

रात में टंकी पर पानी भरने वालों की कतार
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंदौर में पानी को लेकर लगातार हालत गंभीर होते जा रहे हैं। जलसंकट के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों का गुस्सा अब नगर निगम पर निकल रहा है। रविवार को शहर के स्थानों पर पानी को लेकर चक्काजाम और प्रदर्शन हुए और रहवासियों ने अपना गुस्सा जताया। पालदा क्षेत्र में रविवार सुबह कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के साथ लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। अचानक लोग उग्र हो गए और उन्होंने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। चक्काजाम को समाप्त करने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन रहवासियों का कहना था कि घरों में पानी नहीं है। हमारी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। तभी हमें प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।

इसके अलावा सुखलिया ग्राम में भी लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सुबह पार्षद राजू भदौरिया के साथ वार्ड के रहवासी पानी की टंकी पर पहुंचे। लोगों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। रहवासियों का कहना था कि नलों में पानी नहीं आ रहा है और जनप्रतिनिधि टैंकर भी नहीं पहुंचा रहे हैं। जो नेता निजी टैंकरों से पानी बांट रहे हैं, उन्हें भी टंकियों से पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। हमें इस्तेमाल का तो दूर, पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *