इंदौर में अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस के अवसर पर राजबाड़ा में इंदौर उत्सव समिति द्वारा भव्य पोहा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पोहा प्रेमियों ने शामिल होकर इंदौरी जायकेदार पोहे का आनंद लिया। सुबह से ही राजबाड़ा क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा परिसर पोहे की खुशबू से महक उठा।

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौरवासियों को पिज्जा और बर्गर छोड़कर पोहे को बढ़ावा देना चाहिए। बच्चों को भी नूडल्स से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदा पाचन क्षमता को प्रभावित करता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य नेताओं ने मंच पर पोहे का स्वाद लिया।

विधायक रमेश मेंदोला ने कार्यक्रम में कहा कि पोहा केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि इंदौर की पहचान और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पोहा दिवस को यादगार बनाने के लिए राजबाड़ा पर पोहा पार्टी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

 

कार्यक्रम में शहरवासियों के साथ युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक इंदौरी अंदाज देखने को मिला, जहां गर्मागर्म पोहे के साथ सेव का स्वाद लोगों को खूब पसंद आया। शहर में महू नाका, उषा नगर और दशहरा मैदान पर भी पोहा दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *