यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तिरूपति से प्रयागराज के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर संचालित होगी, जिससे इटारसी, भोपाल और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 07298 तिरूपति-प्रयागराज वन वे स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर 2025 को सुबह 8:15 बजे तिरूपति से प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:15 बजे इटारसी, 3:15 बजे भोपाल और शाम 5:55 बजे बीना पहुंचेगी, जबकि तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचना तय है।

इन स्टेशनों पर ठहराव लेगी गाड़ी

यह स्पेशल ट्रेन रेनिगुंटा, राजमपेट, कुडप्पा, येरागुंटला, गूटी, गुंतकल, मंतालयम रोड, रायचूर, कृष्णा, यादगीर, विकाराबाद, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, काजीपेट, पेडापल्ली, मनछेरल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई और गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, 12 जिलों में अलर्ट, ट्रेनें घंटों लेट

गाड़ी यह रहेगी कोच संरचना

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एक वातानुकूलित टू-टियर कोच, 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और दो द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 19 कोच रहेंगे।  रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और अन्य अपडेट के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें-मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सरकार को घेरा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *