पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए अहम सूचना है। उत्तर रेलवे के जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह काम 4 मई से 27 मई 2026 तक लगभग 24 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इस दौरान भोपाल मंडल होकर चलने वाली 10 ट्रेनों को जौनपुर के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
इन 10 ट्रेनों का बदला रूट
– गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 16 और 23 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
– गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 18 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग
– गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई
– गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई
– गाड़ी संख्या 11055 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई
– गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई
– गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई
– गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई
– गाड़ी संख्या 19321 इंदौर- पटना एक्सप्रेस 09, 16, 23 मई
– गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 और 25 मई
यह भी पढ़ें-ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस ने रोका, झड़प के बाद गेहूं लेकर सदन पहुंचे
ठहराव और टाइमिंग पर भी असर संभव
मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा समय में भी बदलाव होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES या रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, अपने बोर्डिंग स्टेशन और समय की जानकारी अपडेट रखें, किसी भी बदलाव के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें-कोर्ट ने प्रमोशन प्रक्रिया को दी पहली प्राथमिकता, पहले पदोन्नति फिर होंगे ट्रांसफर
क्यों किया जा रहा है यह बदलाव
रेलवे के मुताबिक, यह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और ट्रेनों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और भी सुचारु हो सकेगी।
