ग्वालियर में अदनान सामी पर 17.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इवेंट कंपनी का दावा है कि एडवांस लेने के बाद सिंगर ने शो रद कर दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 08:44:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 08:44:01 PM (IST)

सिंगर Adnan Sami पर ग्वालियर में धोखाधड़ी का आरोप, 17.62 लाख लेकर शो रद किया, कोर्ट पहुंचा मामला
अदनान सामी पर ग्वालियर में धोखाधड़ी का आरोप।

HighLights

  1. अदनान सामी पर ग्वालियर में धोखाधड़ी का आरोप
  2. 17.62 लाख रुपये एडवांस लिए और शो रद किया
  3. म्यूजिक इवेंट कंपनी ने कोर्ट से मांगी FIR की मंजूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रसिद्ध गायक अदनान सामी खान और उनकी टीम पर ग्वालियर में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने 17.62 लाख रुपये लेकर भी शो रद कर दिया। शिकायतकर्ता एक इवेंट कंपनी की डायरेक्टर लावण्या सक्सेना ने ग्वालियर के सत्र न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर एफआइआर की मांग की है। शिकायतकर्ता लावण्या के अनुसार, साल 2022 में ग्वालियर में ‘मदहोश’ नाम से म्यूजिक शो कराने के लिए अदनान सामी और उनकी टीम से बात हुई थी।

शो रद होने के बाद नहीं लौटाए पैसे

कार्यक्रम 33 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें से 17.62 लाख रुपये एडवांस के रूप में लावण्या और उनके पति ने उनके खातों में भेजे। पहले शो 27 सितंबर 2022 को होना था, जिसे बाद में 30 अक्टूबर 2022 कर दिया गया। लेकिन बाद में सिंगर और उनकी टीम ने शो करने से मना कर दिया। आरोप है कि टीम के मैनेजर तुषार चौहान और अरुण जैन ने भरोसा दिया था कि एक लाख रुपये काटकर बाकी रुपया वापस कर देंगे, लेकिन कई बार फोन और ईमेल करने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए गए।

कोर्ट से FIR दर्ज करने की मांग

कोर्ट से अदनान सामी, मैनेजर तुषार चौहान और अरुण जैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश की मांग की गई है। हालांकि, इससे पहले पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां भी एफआइआर के लिए शिकायत की गई थी। अब मामला सत्र न्यायालय के समक्ष है, जहाँ लावण्या सक्सेना ने न्याय की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *