आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के मामले में विवादों में घिरे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी  गुरुवार को भोपाल आए। विधायक को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद लोधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे नोटिस मिलने की सूचना मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी की तरफ से बुलाया गया, तो आया हूं। नोटिस का जवाब मौखिक बोलेंगे तो मौखिक दूंगा यदि लिखित मांगेंगे तो लिखित जवाब दूंगा। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पार्टी ने नोटिस दिया है, पहले जांच कर ले। जांच के बाद जो भी कार्रवाई होगी, वह मुझे स्वीकार है। अगर पार्टी बाहर भी निकालती है तो वह भी मंजूर है। मैं सही हूं और सांच को आंच नहीं।


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश सरकार का VVIP बेड़ा होगा हाईटेक, 24 साल बाद नया जेट, 15 साल बाद नया हेलिकॉप्टर आएगा

आईपीएस एसोसिएशन ने की थी बयान की निंदा 

बता दें 16 अप्रैल को विधायक के बेटे के थार से पांच लोगों को टक्कर मारने के मामले में करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ जांच कर रहे है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की। इसके बाद आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के आरोपों के बाद विधायक प्रीतम सिंह लोधी विवादों में आ गए। इस मामले में आईपीएस एसोसिएशन ने भी बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांगी। वहीं, कर्मचारी एसोसिएशन ने भी मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद भाजपा संगठन ने इसे  गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किया। पार्टी ने उनसे तीन दिन में  जवाब मांगा है।  

ये भी पढ़ें-  MP News: 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, अब सरकार की उत्पादन बढ़ने पर केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग

भाजपा की कार्रवाई पर सभी की नजर 

वहीं, इस मामले में विपक्ष ने भी विधायक पर कार्रवाई की मांग की हैं। अब सभी की नजर भाजपा संगठन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि पार्टी विधायक के खिलाफ क्या रुख अपनाती है और इस पूरे विवाद का प्रदेश की राजनीति पर कितना असर पड़ता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *