पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कोलकाता में जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब “जंगलराज” और ठहराव से मुक्ति चाहती है और विकास की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक समय देश का अग्रणी राज्य रहा बंगाल आज विकास की दौड़ में पीछे छूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कम्युनिस्ट और फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकारों के कारण राज्य की प्रगति रुक गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अन्य राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और बंगाल की जनता भी अब उसी तरह का विकास चाहती है।
ये भी पढ़ें- TET का विरोध: भोपाल में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों शिक्षक सड़क पर, सरकार ने दाखिल की रिव्यू पिटीशन
घर-घर पहुंचकर किया जनसंपर्क
सीएम ने कहा कि बंगाल के लोग अब कानून-व्यवस्था की स्थिति से परेशान हैं और “जंगलराज” से बाहर निकलना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। चार के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कोलकाता के कमरहाटी क्षेत्र के वार्ड 24 और 112 में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानों और गलियों में जाकर आम लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण बिल पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘जनता देगी जवाब’
डबल इंजन सरकार से तेज विकास
सीएम ने भरोसा दिलाया कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो “डबल इंजन” की ताकत से विकास की गति कई गुना बढ़ेगी और हर वर्ग के जीवन में बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता के कई अंदरूनी इलाकों में गरीबी और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें पलायन करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर सियासत गरम, कमलनाथ का भाजपा पर हमला, बोले- संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश रोकी
भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
सीएम ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए कड़े कदम जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्तों की ताकत बनाए रखने के लिए सही मतदाताओं की पहचान भी जरूरी है। प्रचार के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कामरहाटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूप चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास की असीम संभावनाएं हैं और भाजपा सरकार बनने पर राज्य नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा।
