ग्वालियर में कार्यवाहक निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा। पीड़िता गर्भवती है। एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार, गिरफ्तारी क …और पढ़ें

HighLights
- लिव-इन पार्टनर ने निरीक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया
- शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने की बात कही
- पीड़िता आठ माह की गर्भवती, मेडिकल जांच कराई जा रही
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस की छवि एक बार फिर धूमिल हुई है। ग्वालियर के तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थत कार्यवाहक निरीक्षक रूपेश शर्मा ने बुटीक संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। वह उसके साथ लंबे समय से लिव-इन में रह रहा था। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद मुकर गया।
पीड़िता ने झांसी रोड थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है। पीड़िता 8 माह की गर्भवती भी है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। रविवार रात को पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है।
ये है पूरा मामला
- झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला बुटीक चलाती है। उसके पति का निधन कुछ समय पहले हो चुका है। पति के निधन के बाद उसकी दोस्ती कार्यवाहक निरीक्षक रूपेश शर्मा से हो गई। रूपेश मूल रूप से ग्वालियर का ही रहने वाला है। कार्यवाहक निरीक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तिघरा में हो गई थी।
कार्य.निरीक्षक पर एफआइआर होते ही भोपाल तक हड़कंप
पीटीएस में पदस्थ कार्य निरीक्षक पर दुष्कर्म की एफआइआर होते ही भोपाल तक हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्वालियर पुलिस और पीटीएस के अधिकारियों से घटनाक्र की जानकारी ली।
विभागीय कार्रवाई होगी
इस मामले में जब पीटीएस एसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। इस मामले की मौखिक जानकारी मिल गई है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पहले से दो बच्चों का पिता
रूपेश शर्मा के बारे में बताया गया है कि वह पहले से दो बच्चों का पिता है। पीड़िता के भी पहले से एक बेटा है।
आरोपी जल्द ही होगा गिरफ्तार
पीटीएस में पदस्थ कार्य.निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर द्वारा दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई गई है। झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। धर्मवीर सिंह, एसएसपी
