राजधानी के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शनिवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज एक व्यापारी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आग फैलती, उससे पहले ही आसपास खड़े लोगों ने उसे बुझा दिया। इससे व्यापारी मामूली रूप से झुलस गया।
कार्रवाई के बीच खुद को लगाई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निगम की टीम चिन्हित दुकानों पर तोड़फोड़ कर रही थी, तभी विरोध में एक दुकानदार ने खुद पर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें-एम्स के NICU में चूहों की दस्तक, नवजातों की सुरक्षा पर बड़े सवाल, पेस्ट कंट्रोल के बाद भी समस्या
चुनिंदा दुकानों पर कार्रवाई के आरोप
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उनका आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है और केवल कुछ दुकानों को ही निशाना बनाया जा रहा है, जिससे पक्षपात की आशंका बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में न्याय पदयात्रा पर ब्रेक, 200KM चलकर पहुंचे छात्र नेता को पुलिस ने CM हाउस जाने रोका
अफरा-तफरी और बाजार में तनाव
घटना के बाद पूरे 10 नंबर मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर किन निर्देशों के तहत चुनिंदा दुकानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। क्या नियमों का पालन समान रूप से हो रहा है या कहीं न कहीं भेदभाव हो रहा है? घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं घायल व्यापारी की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।
