बिजौली (ग्वालियर) के गांव में 32 वर्षीय युवक ने 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खेत जाते समय रास्ते में पकड़कर झाड़ियों में ले जाकर दरिंदगी की। …और पढ़ें

HighLights
- 9 वर्षीय बालिका खेत में ताऊ को खाना दे रही थी।
- 32 वर्षीय आरोपी ने रास्ते में पकड़कर झाड़ियों में लिया।
- बालिका के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर धमकी दी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के एक गांव में रहने वाली 9 वर्षीय बालिका के साथ 32 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका अपने ताऊ को खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर दरिंदगी की। पीड़िता ने परिजन को पूरी घटना बताई। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बिजौली के एक गांव में रहने वाली 9 वर्षीय बालिका दोपहर में ताऊ के लिए खाना लेकर घर से निकली। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत है। बीच में कच्चा रास्ता है, जहां झाड़ियां भी हैं। यहां गांव में रहने वाला 32 वर्षीय युवक मिल गया। उसने बालिका को अकेला देखा तो रोका। उसके बाद हाथ पकड़कर झाड़ियों में ले गया। यहां बालिका के साथ गलत हरकत करने लगा।
बालिका ने भागने का प्रयास किया, तो हाथ पकड़कर खींचा और रोने पर मुंह दबा दिया। बालिका के साथ दरिंदगी की और भाग गया। उसे गला दबाकर मारने की धमकी भी दी थी। वह अपने घर पहुंची और परिजन ने पूछा तो रोने लगी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की। उसके बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
भैया कहती थी, आरोपी गलत निगाह रखता था
बालिका के घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी रहता है। वह उसे भैया कहती थी, लेकिन आरोपी उस पर गलत निगाह रखता था।
