ग्वालियर में युवक ने पत्नी, साले और साढ़ू पर हमला करने का आरोप लगाया। चाकू से दो उंगलियां कटने की शिकायत एसएसपी से की, जांच के आदेश दिए गए। …और पढ़ें

HighLights
- युवक ने पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया
- हमले में पीड़ित की दो उंगलियां कटने की बात कही
- साले और साढ़ू पर भी मारपीट करने के आरोप लगाए
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चीनौर का रहने वाला संजीव उर्फ सोनू सरदार गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। यहां उसने शिकायत की कि उसकी पत्नी ने दो अंगुली काट डालीं। उसके साले और साढ़ू ने मारपीट कर दी। थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने एफआइआर नहीं लिखी।
संजीव उर्फ सोनू सरदार ने पुलिस को बताया कि 16 साल पहले रजनी से उसकी शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद बेटी और चार साल बाद बेटे का जन्म हुआ। उसकी पत्नी पढ़ाई कर रही थी। शादी के बाद पढ़ाई पर रुपये खर्च किए। उसे डीएड भी करवाई। पत्नी की नौकरी लग गई तो वह छोड़ गई। वह दोनों बच्चों को भी छोड़कर चली गई।
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
कई बार उसे घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। 26 मार्च को जब वह अपने ससुराल पहुंचा तो साले और साढ़ू ने मारपीट की। इसके बाद पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया। उसकी दो अंगुलियां कट गईं। एसएसपी ने शिकायती आवेदन लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
