10:53 AM, 08-Apr-2026
बजट पर चर्चा के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे पार्षद
बजट पर निगम के सदन में चर्चा 11 बजे के बाद होगी, जिसे लेकर पार्षदों के निगम मुख्यालय पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि बजट मंगलवार को ही पेश हो चुका है।
10:33 AM, 08-Apr-2026
Indore Budget 2026 Live: आठ हजार करोड़ के प्रस्ताव पर आज चर्चा, निगम मुख्यालय पहुंचने लगे पार्षद
बिना नए टैक्स के पेश हुआ बजट
इस बार पेश किए गए बजट की खास बात यह रही कि इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही किसी बड़े एलान को शामिल किया गया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि पुराने करों की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बजट को स्थिरता और मौजूदा व्यवस्थाओं को बनाए रखने के नजरिए से तैयार किया गया माना जा रहा है।
विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
भाजपा परिषद का ध्यान पुराने प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने, शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और मास्टर प्लान के तहत 29 सड़कों के विकास पर केंद्रित है। इन योजनाओं को बजट में प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आई है, जिन पर चर्चा के दौरान विस्तार से विचार किया जाएगा।
पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी तेज, 2026 के मानसून सत्र में विधेयक ला सकती है मोहन सरकार
भागीरथपुरा कांड के प्रभावितों को राहत का प्रस्ताव
बजट में भागीरथपुरा कांड में मृत लोगों के परिजनों को राहत देने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इस पर भी परिषद में चर्चा होने की संभावना है।
विपक्ष की तैयारी, बहस के बाद होगा फैसला
कांग्रेस पार्षदों ने कई मुद्दों पर भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। बजट सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर सवाल उठाए जा सकते हैं। चर्चा और बहस के बाद अंततः बहुमत के आधार पर बजट को परिषद की मंजूरी दी जाएगी, जिससे आगामी वित्तीय योजनाओं को औपचारिक रूप से लागू किया जा सकेगा।
