मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बंगाल दौरे से लौटते ही राजधानी में अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया। वे सबसे पहले स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री छोला क्षेत्र स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति का वातावरण बना रहा। 


Trending Videos

ये भी पढ़ें-  Mohan Yadav Bankura Visit: पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम यादव, बोले-घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं

इस अवसर पर खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं गदा भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर प्रदेशवासियों को दी श्रीहनुमान जयंती की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद और सद्प्रेरणा से हम अपने जीवन के निर्दिष्ट और उर्दिष्ट संकल्प की पूर्ति करने के लिए सद्कार्य करते जाएं…। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल मेट्रो का समय में बदलाव, कल से सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही दौड़ेंगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *