मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं, जिनमें 11 मौजूदा विधायक और 5 पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है। पार्टी ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 41 प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और 6 सदस्य प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की भी नियुक्ति की है। इन सभी नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- RTE लॉटरी का रिजल्ट जारी: MP में 1.06 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन, बाकी को दूसरे चरण का इंतजार

विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जिन विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, सीधी से कुंवर सिंह टेकाम, इंदौर से उषा ठाकुर, बालाघाट से गौरव पारधी, जबलपुर से नीरज सिंह लोधी, कटनी से संदीप जायसवाल, जबलपुर से संतोष वरकड़े, नीमच से दिलीप परिहार, हरदा से संजय शाह, बैतूल से डॉ. योगेश पंडाग्रे और खंडवा से छाया मोरे शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायकों में झाबुआ से कलसिंह भाबर, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया, दतिया से घनश्याम पिरोनिया, अनूपपुर से रामलाल रौतेल और उज्जैन से राजेंद्र भारती को भी प्रवक्ता की भूमिका सौंपी गई है। 

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: महंगा सिलिंडर, सिमटता कारोबार,भोपाल में छोटे व्यापारियों पर संकट गहराया,बड़े आउटलेट्स ने बढ़ाए दाम

साथ ही वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. हितेश वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी, डॉ. गुलरेज शेख, रूप पमनानी, विवेक गुप्ता और डॉ. दुर्गेश केसवानी को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मीडिया टीम का गठन किया गया है, ताकि पार्टी का पक्ष अधिक प्रभावी तरीके से रखा जा सके और हर स्तर पर संवाद मजबूत हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed