गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है, जिसका ठहराव ग्वालियर में होगा और यात्रिय …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 09:24:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 09:37:21 AM (IST)

19 अप्रैल से दुर्ग-हरिद्वार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इतने बजे पहुंचा करेगी ग्वालियर
रेलवे कर रहा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेलवे ने दुर्ग-हरिद्वार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू
  2. ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव
  3. 19 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा लंबी दूरी के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

इस क्रम में दुर्ग से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का ठहराव ग्वालियर स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे शहर के यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सफर का बेहतर विकल्प मिलेगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांक 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल से 28 जून तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर रविवार को दुर्ग से सुबह 11 बजे रवाना होगी और कुल 11 फेरे लगाएगी। रास्ते में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया सहित कई स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह ट्रेन अगले दिन सोमवार सुबह 5:05 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

naidunia_image

हर सोमवार हरिद्वार से होगी रवाना

उसके बाद हजरत निजामुद्दीन होते हुए शाम 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन क्रमांक 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को शाम 6:55 बजे हरिद्वार से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन बुधवार सुबह तीन बजे दुर्ग पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *