मध्यप्रदेश में आगामी प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश (छुट्टियों) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में आने वाले समय में प्रमुख धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश अगले आदेश तक निरस्त कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस

विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में अवकाश की जरूरत होती है, तो संबंधित पुलिस अधीक्षक या जोनल पुलिस महानिरीक्षक सीमित अवधि के लिए छुट्टी स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं, वरिष्ठ स्तर के मामलों में अवकाश पुलिस महानिदेशक (DGP) की अनुमति से ही मंजूर होगा।

ये भी पढ़ें-  Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

सभी इकाइयों को निर्देश

यह आदेश विशेष शाखा, जोनल आईजी, पुलिस कमिश्नर भोपाल-इंदौर, जिला पुलिस अधीक्षकों और रेल पुलिस सहित सभी इकाइयों को भेजा गया है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान रूप से इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस मुख्यालय के आदेश से साफ है कि त्योहारों के दौरान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- MP News: सीनियर IPS राजाबाबू सिंह ने बताया जान को खतरा, घर के बाहर हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *