अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव के बीच देशभर में लोग एलपीजी सिलिंडर के लिए परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इस संकट को शातिर ठगों ने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 08:58:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 08:58:05 PM (IST)

सावधान! LPG बुकिंग और PNG कनेक्शन काटने के बहाने फंसा सकते हैं ठग
एलपीजी बुकिंग और पीएनजी कनेक्शन काटने के बहाने फंसा सकते हैं ठग, AI Generated Image

HighLights

  1. एलपीजी बुकिंग के नाम पर आ रहे फर्जी लिंक से हो सकता है मोबाइल हैक
  2. कनेक्शन काटने और केवाइसी के बहाने ओटीपी मांग रहे हैं शातिर ठग
  3. साइबर सेल की सलाह: सिर्फ अधिकृत वेबसाइट या नंबर से ही करें बुकिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव के बीच देशभर में लोग एलपीजी सिलिंडर के लिए परेशान हैं। एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इस संकट को शातिर ठगों ने हथियार बना लिया है। वह एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के एसएमएस, लिंक और पीएनजी कनेक्शन काटने के भ्रामक संदेश भेजकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मप्र की राज्य साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली। लोग सावधान रहें और ऐसे किसी भी मैसेज, लिंक के झांसे में आकर ठगे न जाएं।

जानिए… ऐसे ठगे जा सकते हैं आप

  • एसएमएस: शातिर ठग एलपीजी सिलिंडर बुकिंग लिखकर एसएमएस के जरिए फिशिंग लिंक भेज सकते हैं, जिसे क्लिक करते ही ठग मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करा देते हैं। इससे मोबाइल ही हैक हो सकता है।
  • कनेक्शन काटने का झांसा: पीएनजी कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठग कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा केवाईसी के बहाने ओटीपी या लिंक भेजकर ठगी कर सकते हैं।
  • बुकिंग सिर्फ अधिकृत नंबर या वेबसाइट से ही करें: ठग ‘पे नाउ गेट टुमारो’ जैसे मैसेज भी भेज रहे हैं। लोगों को समझना होगा कि बुकिंग सिर्फ अधिकृत नंबर पर कॉल कर या गैस एजेंसी की वेबसाइट से ही संभव है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *