मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारियों की अचल संपत्तियों का विवरण सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि महिला IAS अधिकारी भी संपत्ति और निवेश के मामले में पुरुष अधिकारियों से पीछे नहीं हैं। कई महिला अधिकारी न केवल मध्यप्रदेश बल्कि अन्य राज्यों में भी फ्लैट, जमीन और फार्महाउस की मालिक हैं। कुछ अधिकारी अपनी संपत्तियों को किराए पर देकर लाखों रुपये की सालाना आय भी प्राप्त कर रही हैं। यह जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को दी गई अचल संपत्ति की रिपोर्ट में सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश कैडर के 390 IAS अधिकारियों की अचल संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। इसमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति दर्ज है, जबकि कुछ अधिकारियों के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास करीब 4 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। इसमें दो फ्लैट नोएडा, एक फ्लैट जयपुर और एक भोपाल में मकान शामिल हैं। 

ये भी पढ़े-  MP Weather Today: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर

वायंगणकर पुणे में दो फ्लैट की मालिक

सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली पोंक्षे वायंगणकर के पास पुणे में 1087 वर्गफुट का 3 बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 98.47 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पति के साथ संयुक्त रूप से पुणे में एक और 3 बीएचके फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 1.82 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट किराए पर दिया गया है, जिससे उन्हें करीब 4.18 लाख रुपये सालाना आय होती है।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे, 363 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

संस्कृति जैन की नागपुर में जमीन

भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन के पास नागपुर के हिंगना क्षेत्र में 242.55 वर्गमीटर जमीन है। पहले यह कृषि भूमि थी, जिसे बाद में आवासीय उपयोग में परिवर्तित कर दिया गया। इसकी मौजूदा कीमत करीब 9.30 लाख रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: फर्जी बिल भुगतान मामले में निगम की कार्रवाई, आरोपी गुणवंत सेवतकर से वित्त विभाग का प्रभार वापस

प्रीति यादव की राजस्थान में कृषि भूमि

आगर मालवा की कलेक्टर प्रीति यादव के पास राजस्थान के आमेर तहसील के निंदर गांव में 0.165 हेक्टेयर जमीन है। यह जमीन उन्होंने अपनी बचत से खरीदी है और इसके लिए उन्होंने तथा उनके पति ने एक निजी बैंक से 20 लाख रुपये का ऋण लिया था।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव- कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज, किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली

अनुभा की भोपाल में मकान से आय

प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव के पास भोपाल के मीनाल रेजीडेंसी में ग्राउंड फ्लोर का मकान है, जिसकी कीमत करीब 69 लाख रुपये है। यह मकान किराए पर दिया गया है, जिससे उन्हें करीब 2.70 लाख रुपये सालाना आय होती है।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: भोपाल में गैस संकट पर सियासत तेज, यूथ कांग्रेस ने चूल्हा जलाकर बनाया चाय, नारेबाजी कर जताया विरोध

भारद्वाज के पास फ्लैट, फार्महाउस और कृषि भूमि

1992 बैच की IAS अधिकारी स्मिता भारद्वाज के पास पुणे में करीब 45 लाख रुपये का फार्महाउस और लगभग 1 करोड़ रुपये का फ्लैट है। इसके अलावा इंदौर में अपनी मां के साथ संयुक्त रूप से करीब 85 लाख रुपये की कृषि भूमि भी है।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल निगम का बजट इस बार 4000 करोड़ के पार जाने की उम्मीद, प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाने के संकेत

प्रदेश के सबसे अमीर ACS

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रदेश के एसीएस स्तर के अधिकारियों में सबसे अधिक अचल संपत्ति रखने वाले अधिकारी हैं। उनके पास लगभग 19.50 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है।

ये भी पढ़ें- MP: CM यादव का राहुल पर निशाना, बोले-PM के खिलाफ हल्की भाषा ठीक नहीं, यही वजह कांग्रेस लगातार सत्ता से दूर हैं

संपत्ति से सबसे ज्यादा आय

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के पास करीब 7.50 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनसे उन्हें 23.68 लाख रुपये सालाना आय होती है।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh की वायरल Monalisa पर साध्वी प्राची ने ‘टुकड़ों’ का जिक्र कर क्या कहा?

अन्य प्रमुख अधिकारियों की संपत्ति

– नीरज मंडलोई – संपत्ति: 5.36 करोड़, वार्षिक आय: 8.1 लाख

– अनिरुद्ध मुखर्जी – संपत्ति: 8.40 करोड़, आय: 8.40 लाख

– अनुपम राजन – संपत्ति: 3 करोड़, आय: 5.76 लाख

– संजय दुबे – संपत्ति: 4.67 करोड़, आय: 4.13 लाख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *