नए साल से पहले बड़ा तोहफा मिला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से मेट्रो सेवा की शुरूआत हो चुकी है। सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाई है। 21 दिसंबर से मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। 

यह सिर्फ एक परिवहन की परियोजना नहीं है ब्लकि भोपाल के भविष्य के लिए बड़ा कदम है. मिली जानकारी के अनुसार, अभी मेट्रो ट्रेन लगभग 7 किलोमीटर के दायरे में ही संचालित की जाएगी। यह सेवा सुभाष नगर से प्रारंभ होकर एम्स स्टेशन तक यात्रियों को ले जाएगी।

भोपाल मेट्रो के शुभारंभ से शहर को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी. रोजाना बड़ी संख्या में दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य स्थान पर काम के लिए जाने वाले रोग यात्रा करते हैं.  उन लोगों को मेट्रो  तेज, सुलभ और किफायती परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएगी. 

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: 2009 में देखा था सपना, 16 साल बाद साकार हुआ, राजधानी को फास्ट और स्मार्ट परिवहन की सौगात

मेट्रो को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है रेलवे मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल डिस्पले बोर्ड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा कोच में बैठने के लिए आरामदायक सीट, सीसीटीवी  सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. फिलहाल मेट्रो तीन कोच के साथ प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ेगी.

जानें कौन-कौन से हैं मेट्रो के आठ स्टेशन

प्रायोरिटी कॉरिडोर एम्स से सुभाष नगर तक 7 किलोमीटर में है. इसमें आठ स्टेशन है.सुभाष नगर से निकलते ही मेट्रो केंद्रीय विद्यालय स्टेशन, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर, रानी कमलापति इसके बाद में डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और अंत में एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंची.

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: रोज 3000 यात्रियों की यात्रा का अनुमान, एम्स से सुभाष नगर तक का सफर 25 मिनट में करेगी पूरा


ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत बढ़ी, प्रति किलोमीटर 100 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *