केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से एक नया कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने अपने प्रमुख विषयों पर गहन मंथन किया है। भोपाल में मेट्रो परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और शहर के लिए ई-बसों की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक नई टूलकिट लॉन्च की गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। मंत्री ने जोर दिया कि सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है।
