राजधानी भोपाल में कोहेफिजा पुलिस ने एक संगठित गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसकी शादी समारोह के दौरान मंडप से ही हिरासत में लिया। आरोप है कि गैंग ने एक पुजारी का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट की और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की फिरौती मांग ली थी। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक लालघाटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है और पुजारी का काम करता है। सोमवार रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि गैंग से जुड़ी एक युवती ने घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया और शोर मचाने लगी। इसके बाद कई युवक घर में घुस आए और पुजारी पर झूठे आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। 

इल्लीगल नाम से गैंग चलाता था

जांच में यह भी सामने आया है कि वह ‘इल्लीगल’ नाम से एक गैंग चलाता था, जिसमें 15 से अधिक युवक और एक युवती शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरोह की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  LPG Crisis: भोपाल में छोटी दुकानों पर ताले, ट्रेनों में बंद हुआ खाना, घरेलू सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें

50 हजार रुपए ट्रांसफर कराने के बाद छोड़ा 

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को जबरन एक वाहन में बैठाकर शहर के एक अन्य स्थान पर ले जाकर कमरे में बंधक बना लिया। वहां उसे धमकाया गया कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा। जान बचाने के लिए पीड़ित से आठ लाख रुपये की मांग की गई। बताया गया कि पीड़ित के भाई से आरोपियों ने तुरंत 50 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद उसे छोड़ दिया और बाकी रकम किस्तों में देने को कहा। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था और पुलिस में शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

ये भी पढ़ें-  MP News: जीतू पटवारी बोले-जल संसाधन विभाग में कुछ कंपनियों को बार-बार मिल रहा टेंडर, CBI में करेंगे शिकायत

35 से ज्यादा आपराधिक मामले है दर्ज 

पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद सीधे कोहेफिजा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की और अगले दिन दोपहर एयरपोर्ट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में पहुंचकर मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी को उसकी शादी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी आकाश वाजपेयी नगर क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: राष्ट्रीय महिला आयोग की 50 मामलों जनसुनवाई, पत्नी बोली- सगी बहन से संबंध बनाता है पति

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed