इंदौर के पिपलियाहाना क्षेत्र में सोमवार को खड़ी कार्गो बस में अचानक आग लग गई। निजी ट्रैवल्स की बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया और दो टैंकर पानी इसमें खर्च हुआ।

 

बाबा ट्रैवल्स परिसर में यह बस खड़ी थी और अचानक आग लगने से कर्मचारी सकते में आ गए, क्योंकि बस पार्किंग में खड़ी थी। आग लगने पर पहले कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच आसपास खड़ी दूसरी बसों को परिसर से हटाया गया, ताकि वे चपेट में न आ सकें। सूचना मिलने पर दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस बीच पुलिस जवान भी पहुंचे और आग लगने की वजह पता की।

 

आग की वजह से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही बस में सामान भरा हुआ था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

 

घर के बाहर खेल रहा बच्चा आया टैंकर की चपेट में, मौत

घर के बाहर खेल रहे एक आठ साल के बच्चे की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। टैंकर बच्चे के सिर से गुजर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए टैंकर का नंबर खोज रही है।

घटना में आठ वर्षीय बच्चे कार्तिक की मौत हुई है। कार्तिक के पिता राजस्थान से इंदौर में रोजगार के सिलसिले में आए थे और मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि क्षेत्र में निजी बोरिंगों से पानी लेने के लिए रात-दिन टैंकर आते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *