इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के भवानी नगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचकर उन्हें पुलिस ने निकाला और अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मकान का एक हिस्सा पहले से बना हुआ था और उस पर छत डाली जा रही थी।

तराफे और बल्लियां छत का वजन सह नहीं पाए और भरभरा कर छत गिर पड़ी। मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे और नक्शे की जांच की। निर्माण अनुमति के बगैर हो रहा था। छत गिरने के बाद आसपास के रहवासी भी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने लगे। इस कारण वहां काफी भीड़ हो गई थी। जब मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें राहत कार्य करने में परेशानी आई। मकान मुख्य मार्ग पर है, इस कारण ट्रैफिक भी बाधित हो रहा था। रहवासियों का आरोप है कि वे मदद कर रहे थे, लेकिन कुछ पुलिस जवानों ने उनके साथ अभद्रता की।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA

हो सकता है केस

यह मकान किसी जैन परिवार का बताया जा रहा है। प्लॉट के पिछले हिस्से में पुराना निर्माण था और आगे के हिस्से में नए निर्माण के साथ छत डाली जा रही थी। छत के मलबे को हटाकर पुलिस ने दबे मजदूरों को बाहर निकाला। अफसरों का कहना है कि यदि निर्माण में लापरवाही पाई जाती है तो भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *