होली पर्व को लेकर राजधानी में यात्रियों की भीड़ चरम पर है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर हालात यह हैं कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों फुल सीट की स्थिति बन गई है, जबकि एसी कोचों में लंबी वेटिंग चल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी होली के अगले दिन वापसी करने वाले यात्रियों को हो रही है। रिटर्न टिकट नहीं मिलने से लोग तत्काल और प्रीमियम कोटे का सहारा लेने को मजबूर हैं।
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें रीवा-रानी कमलापति, भोपाल-रीवा और रानी कमलापति-दानापुर रूट शामिल हैं। यात्रियों को आरक्षण केंद्र या आईआरसीटीसी के माध्यम से बुकिंग की सुविधा दी गई है।
होली स्पेशल ट्रेनों की सरल सूची
1. रीवा – रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 02192: रीवा 12:30 – रानी कमलापति 21:15 (28 फरवरी) 02191: रानी कमलापति 22:15 – रीवा 07:30 (28 फरवरी रात)
2. रीवा – रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल 02186: रीवा 12:30 – रानी कमलापति 21:15 (02, 03 मार्च) 02185: रानी कमलापति 22:15 – रीवा 07:30 (02, 03 मार्च)
3. भोपाल – रीवा स्पेशल 01704: भोपाल 10:30 – रीवा 20:45 (05 मार्च) 01703: रीवा 22:20 – भोपाल 09:05 (05 मार्च रात)
4. रानी कमलापति – दानापुर स्पेशल 01667: रानी कमलापति 14:25 – दानापुर 08:45 (27 फरवरी, 02 मार्च) 01668: दानापुर 11:15 – रानी कमलापति 08:55 (28 फरवरी, 03 मार्च)
यह भी पढ़ें-बस हड़ताल की हवा पड़ी उलटी, एमपी में बसें खाली, बाहर जाने वालों से वसूला जा रहा दोगुना किराया
दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा दबाव
पातालकोट एक्सप्रेस – नो रूम
पंजाब मेल- वेटिंग
दुरंतो एक्सप्रेस – नो रूम
वंदे भारत एक्सप्रेस – सीमित सीटें/तेजी से भराव
केरला एक्सप्रेस – नो रूम
तेलंगाना एक्सप्रेस – एसी में वेटिंग, स्लीपर फुल
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – एसी में वेटिंग
यह भी पढ़ें-सपा का बड़ा आरोप, छतरपुर में 30 हजार करोड़ का ग्रेनाइट घोटाला, हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI जांच की मांग
हवाई किराया भी आसमान पर
रेल में जगह नहीं मिलने से लोग फ्लाइट का रुख कर रहे हैं। भोपाल से गोवा और हैदराबाद के लिए उड़ानों का किराया दोगुना तक पहुंच गया है। मांग बढ़ने के साथ फेयर लगातार ऊपर जा रहा है। कुल मिलाकर, होली पर घर पहुंचने की जंग में रेल सबसे बड़ा रणक्षेत्र बनी हुई है। टिकट के लिए मारामारी, वेटिंग की लंबी कतार और वापसी की अनिश्चितता ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
