न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar

Updated Sun, 01 Mar 2026 09:22 PM IST

राज्य सरकार ने बड़वानी जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पद्म विलोचन शुक्ला की नियुक्ति की है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।


MP News: Padma Vilochan Shukla becomes the new Superintendent of Police of Barwani, order issued before the ca

आईपीएस पद्य विलोचन शुक्ला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में मोहन मंत्रिमंडल की पहली कृषि कैबिनेट बैठक से पहले जारी आदेश में शुक्ला को बड़वानी की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व एसपी जगदीश डावर एक माह पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद से जिले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्य संचालित हो रहा था। अब नियमित नियुक्ति के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को स्थिरता आएगी। पद्म विलोचन शुक्ला इससे पहले पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर के पद पर पदस्थ थे। वे भोपाल में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (यातायात) तथा झाबुआ के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में होली की खुशी दोगुनी, तीन मार्च के साथ अब चार मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

झाबुआ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ‘3डी अभियान’ शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य तीन सामाजिक बुराइयों डीजे (तेज ध्वनि), दारू (शराब) और दापा (दहेज प्रथा का एक रूप) पर रोक लगाना था। इस पहल को सामाजिक जागरूकता के प्रयास के रूप में सराहा गया था। नई जिम्मेदारी के साथ अब शुक्ला के सामने पहले ही दिन कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के साथ ही आने वाले समय में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अहम चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें- MP News: मोहन सरकार की पहली ‘कृषि कैबिनेट’ बैठक सोमवार को, नागलवाड़ी से तय होगी निमाड़ के विकास की दिशा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *